सोशल मीडिया पर अकसर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते है ऐसे में इन दिनों एक लड़का-लड़की का अंधेरी सड़कों पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर काफी हैरानी होती है। दरअसल, इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया और यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें अंधेरी रातों में एक सुनसान सड़क पर लड़का-लड़की अनोखे अंदाज में डांस कर रहे हैं उसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।

इस वीडियो को कहां शूट किया गया है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। एक लड़का-लड़की रात में स्ट्रीट लाइट के नीचे सड़क पर डांस कर रहे हैं। दोनों इतने बेफिक्र होकर डांस कर रहे हैं कि लोगों को उनकी यह मस्ती खूब पसंद आ रही है। इतना ही नहीं इस वीडियो को ऊंचाई से शूट किया गया है।
ट्विटर पर इस वीडियो को ‘@prernadaga21’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करीब तीन लाख लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि लगता है ये कप्पल किसी इवेंट के लिए प्रैक्टिस कर रहे हों।