नोएडा में GST नंबर का दुरुपयोग कर 77.89 लाख की धोखाधड़ी, फैक्ट्री मालिक ने अकाउंटेंट पर जताया शक

नोएडा में GST नंबर का दुरुपयोग कर 77.89 लाख की धोखाधड़ी, फैक्ट्री मालिक ने अकाउंटेंट पर जताया शक

नोएडा। थाना साइबर क्राइम में एक फैक्ट्री के मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके एकाउंटेंट ने मिली भगत कर उसके जीएसटी नंबर का दुरुपयोग कर करीब 77 लाख 89 हजार 663 रूपये का चूना लगाया है। पीड़ित को इस बात की जानकारी तब हुई जब जीएसटी विभाग ने उन्हें नोटिस भेजा।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि सुमित कुमार ने शनिवार सुबह थाने साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी सूरजपुर में एक सुरक्षा एजेंसी चलाने की कंपनी है। पीड़ित के अनुसार, जीएसटी विभाग ने उन्हें नोटिस दिया कि उन्होंने करीब 70 लाख 89 हजार 663 रूपये का टैक्स चोरी की है। पीड़ित ने जब जांच किया तो पता चला कि किसी ने धोखे से उनका फोन का एक्सेस प्राप्त कर ओटीपी हासिल कर लिया और उनके फर्म की जीएसटी नंबर का गलत इस्तेमाल करके कई अनजान कंपनियों को टैक्स का लाभ पहुंचाया। जिन कंपनियों के नाम पर यह फर्जी लेनदेन दिखाया गया, जबकि उनसे उनकी कंपनी का कोई लेना देना नहीं है। ना ही कोई व्यापारिक संबंध है।

उन्होंने बताया कि इन कंपनियों से उनकी कोई व्यक्तिगत पहचान भी नहीं है। पीड़ित ने अपने अकाउंटेंट सौरभ झां पर शक जाहिर किया है कि उसने उनकी फोन की ओटीपी ऑनलाइन साइबर क्राइम के माध्यम से प्राप्त कर, उसका गलत प्रयोग करके यह घोटाला किया है। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *