बलिया से धर्मेंद्र यादव का BJP के खिलाफ हुंकार, बोले- 2027 में यूपी से शुरू होगी भाजपा को हटाने की शुरुआत

बलिया से धर्मेंद्र यादव का BJP के खिलाफ हुंकार, बोले- 2027 में यूपी से शुरू होगी भाजपा को हटाने की शुरुआत

बलिया। उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में मुलायम सिंह यादव की स्मृति में शुक्रवार की रात आयोजित कवि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आजमगढ़ के समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद धर्मेंद्र यादव ने देश और प्रदेश की राजनीति से भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुद्दों को मुखरता से उठाते समय संयम बरतने की भी नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प बलिया से लिया जाएगा। क्योंकि यह संघर्षों की धरती है। जयप्रकाश नारायण, जनेश्वर मिश्र और चंद्रशेखर का जिक्र करते हुए कहा कि देश और समाज को जब भी जरूरत पड़ी है, बलिया आगे रहा है।

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि देश से भाजपा को हटाने की शुरुआत 2027 में यूपी से होने जा रही है। इसके लिए कमर कस लेनी है। सांसद धर्मेंद्र यादव ने सभागार में मौजूद हजारों सपा कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कि अच्छे आचरण के साथ जनता के मुद्दों पर मुखरता से आवाज उठानी है। धर्मेंद्र यादव पूरी रात कवियों और शायरों को सुनते रहे। इस मौके पर सांसद राजीव राय, सांसद रमाशंकर राजभर, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, विधायक संग्राम यादव, जयप्रकाश अंचल आदि थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *