नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र स्थित बरौला गांव में पीजी में रहने वाली पूर्वोत्तर राज्य असम निवासी एक युवती का लहूलुहान शव उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक के कमरे में मिला है। उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीजी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लोगों में चर्चा है की युवती के साथ गलत काम करने के बाद उसकी हत्या की है।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि असम के डिब्रूगढ़ जिला निवासी महक अहमद (18) मौजूदा समय में सार्थक बंसल की बरौला गांव में स्थित पीजी में रहती थी। उनके साथ एक अन्य युवती संजना भी असम से दिल्ली नौकरी करने के लिए आई थी। वह भी महक के साथ पीजी में रहती है।

उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले बिहार के जनपद कटिहार निवासी अब्दुल रहमान से महक अहमद की बातचीत शुरू हुई। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त की रात को महक अब्दुल रहमान के कमरे में गई थी। लेकिन वह अपनी पीजी में नहीं आई। उसकी सहेली संजना को जब वह दो दिन नहीं मिली तो उसने बीती रात को उसकी तलाश की। अंतिम समय महक अब्दुल रहमान के कमरे में जाती हुई दिखाई दी थी।
उन्होंने बताया कि संजना ने पीजी मालिक को सूचना दी। वह मौके पर आए। अब्दुल रहमान का कमरा बंद था। उन्हे उसके कमरे से बदबू आई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ कर देखा तो महक कमरे में लहूलुहान अवस्था पर पड़ी थी। उसकी मौत हो चुकी थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आज शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। पुलिस ने डॉक्टरों को लिखा है कि इस बात की भी जांच की जाएगी की कहीं युवती के साथ कोई गलत काम तो नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि पीजी संचालक सार्थक की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मृतका की सहेली संजना से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह तथा महक दोनों असम से दिल्ली में अपना कैरियर बनाने आई थी। संजना ने पुलिस को यह भी बताया कि कई बार महक डेटिंग एप के माध्यम से दोस्ती करके घर से कुछ दिनों के लिए चली जाती थी। इसलिए उसे लगा कि वह वापस आ जाएगी।
उन्होंने बताया कि आरोपित फरार है, उसकी तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

