कानपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी

कानपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की बीती रात कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

डिब्बा नवादा गांव निवासी आशीष कुमार (23) रामा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत था। सोमवार देर शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। चौबेपुर थाना क्षेत्र में बाबा कुआं के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात आशीष ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। मृतक की शादी करीब पांच महीने पहले ही हुई थी। पति की मौत की खबर मिलते ही नवविवाहिता पत्नी का रो-रोकर बेहाल हो गई। परिवार में मातम छा गया।

थाना प्रभारी अशोक सरोज ने मंगलवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है और टक्कर मारने वाली बाइक व उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *