नोएडा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर शराब-हुक्का पीते 49 लोग गिरफ्तार

नोएडा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर शराब-हुक्का पीते 49 लोग गिरफ्तार

नोएडा। जिले में थाना जेवर और रबूपुरा पुलिस ने बीती रात को सार्वजनिक स्थान पर मादक पदार्थ पीने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 49 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना रबूपुरा और जेवर पुलिस ने बीती रात को संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान शराब अथवा अन्य मादक पदार्थ के सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर मादक पदार्थों का सेवन करने वाले 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें जेवर पुलिस ने 22 और रबूपुरा थाना पुलिस द्वारा 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग शराब, हुक्का जैसे मादक पदार्थो का सेवन कर रहे थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *