आगरा में प्रधान चुनाव रंजिश में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर रूप से घायल
Oplus_16908288

आगरा में प्रधान चुनाव रंजिश में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर रूप से घायल

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में प्रधानी चुनाव को लेकर चल रही रंजिश में पूर्व प्रधान की कार को घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग में पूर्व प्रधान की हत्या कर दी गई। वही प्रधान का भाई गंभीर रूप से घायल है और उपचाराधीन है, परिजनों द्वारा घटना के लिए वर्तमान प्रधान पर आरोप लगाया है।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार की रात करीब 9:30 बजे ग्राम शाहपुर गुर्जर थाना चित्राहट निवासी दो सगे भाई अवनीश यादव ( 50),उपेंद्र यादव उर्फ मलिक यादव (45) वर्ष पुत्रगण किताब सिंह आगरा से कार द्वारा कस्बा जैतपुर जा रहे थे। रास्ते मे ग्राम प्यामपुरा थाना क्षेत्र जैतपुर के समीप एक कार एवं मोटरसाइकिल द्वारा पूर्व प्रधान अवनीश की कार का पीछा कर उसे घेर लिया गया कार असंतुलित होकर रुक गई। गाड़ी रुकते ही इन लोगों द्वारा पूर्व प्रधान की कार पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे अवनीश और उसके भाई उपेंद्र गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर पर भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा अवनीश यादव को मृत घोषित कर दिया गया। घायल उपेंद्र यादव का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में चल रहा है। मृतक अवनीश के शव को पोस्टमार्टम हेतु एस.एन मेडिकल कॉलेज आगरा भेज दिया गया है। मृतक अवनीश गांव शाहपुर गुर्जर में 2016 में प्रधान रह चुके हैं।

इस घटना में इंद्रराज सिंह यादव पुत्र राजवीर सिंह, छोटे पुत्र इंद्रराज सिंह, निवासी ग्राम शाहपुर गुर्जर आदि द्वारा फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया जिसमें फायरिंग में पूर्व प्रधान अवनीश की मौत हो गई और उसके भाई भाई उपेंद्र गंभीर रूप से घायल है। मृतक अवनीश यादव वर्ष 2016 में शाहपुर गुर्जर के प्रधान थे, वर्तमान में इंद्रराज यादव की पत्नी सुनीता देवी ग्राम शाहपुर गुर्जर की प्रधान है।

मृतक उपेंद्र यादव के भतीजे टिंकू ने बताया कि उनके चाचा की गांव के दूसरे पक्ष इन्द्रराज यादव से रंजिश चल रही है, इसी रंजिश की वजह से चाचा और उनका परिवार गांव में नहीं रहता है। जैतपुर वाले मकान में रहता है। सोमवार को शाम चाचा अवनीश और उपेंद्र आगरा से तारीख कर गांव शाहपुर लौटे थे। गांव में खेती-बाड़ी का काम देखकर रात में जैतपुर के लिए कार से वापस लौट गए। इसी दौरान विपक्षी गण इंद्रराज पक्ष द्वारा उनकी कार पर फायरिंग कर चाचा की हत्या कर दी गई।

पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष 2025 में 24 जनवरी को प्रधानी चुनावी रंजिश को लेकर उपेंद्र उर्फ मलिक के साथ आरोपी इंद्रराज सिंह पक्ष द्वारा रास्ते में रोककर मारपीट की एवं पेट के नीचे गोली मार दी थी। घटना के सम्बन्ध में थाना बाह पर इंद्र राज सिंह व उसके सहयोगियों के खिलाफ मु.अ.सं. 06/25 पंजीकृत किया गया था जिसमे एक आरोपी विजय प्रताप उर्फ रोली को जेल भेज दिया गया था। इसी मुकदमे के संबंध में मृतक अवनीश और भाई उपेंद्र तारीख करने सोमवार को आगरा गए हुए थे। दोनों पक्षों के मध्य प्रधानी को लेकर रंजीत चली आ रही थी ।

मंगलवार को घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अभिषेक अग्रवाल डीसीपी पूर्वी जोन ने बताया कि घटना में प्रधानी को लेकर उपजी रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है। जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी। प्राथमिकी प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *