नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के होशियापुर गांव में रहने वाले एक 47 वर्षीय व्यक्ति को उनके घर रखे हुए कुलर से करंट लग गया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने गुरुवार काे बताया कि मूल रूप से जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के रहने वाले चंद्र किरण पुत्र करण सिंह उम्र 47 वर्ष थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के होशियापुर गांव में अपने भाई के साथ रह रहे थे। मकान में बीती रात को उन्हें घर में रखे हुए कूलर से करंट लग गया। परिजनों ने गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


