नोएडा में सड़क हादसों का कहर, महिला समेत पांच लोगों की मौत

नोएडा में सड़क हादसों का कहर, महिला समेत पांच लोगों की मौत

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर बीती रात हुए विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि भगवती पत्नी संतराम मूल निवासी जनपद पलवल हरियाणा उम्र 45 वर्ष मोटरसाइकिल पर सवार होकर कल यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा जा रही थी, तभी थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़ी एक बस से उनकी बाइक टकरा गई। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार भगवती और उनके परिवार के दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में सचिन सिंह पुत्र जयवीर सिंह मूल निवासी जनपद सुरीन मध्य प्रदेश उम्र 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में संगीता रानी पत्नी रामकुमार उम्र 47 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उपचार के दौरान बीती रात को उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भडाना ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में आलोक कुमार पुत्र प्रमोद कुमार उम्र 39 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में पवन कुमार पुत्र चक्रवर्ती शर्मा मूल निवासी जनपद प्रयागराज उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *