नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विनोद कुमार पुत्र रूपचंद सिंह मूल निवासी नरसेना जनपद बुलंदशहर उम्र 45 वर्ष थाना रोजा जलालपुर बिसरख क्षेत्र में रहते थे। उन्होंने आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि कुलेसरा गांव में रहने वाले सतीश पुत्र दौलत राम उम्र 35 वर्ष ने अज्ञात कारण से अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में पंकज शर्मा पुत्र राजकुमार निवासी करन बिहार कस्बा दादरी उम्र 35 वर्ष ट्रेन की चपेट आ गए। इस घटना मे उसकी मौत हो गई।


