नहीं रहीं टिकटॉक स्टार और BJP नेत्री सोनाली फोगाट, गोवा में हार्ट अटैक से मौत

चंडीगढ़। हरियाणा से बड़े दुख की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री, बिग बॉस फेम एवं टिकटोक स्टार सोनाली फौगाट अब इस दुनिया में नहीं रही। सोनाली फोगाट शूटिंग के लिए गोवा गई थी। वहीं उनका निधन हार्ट अटैक से हो गया। उनकी उम्र 42 साल थी। सोनाली ने 2019 में  विधानसभा चुनाव लड़ा था। यह बिग बॉस में भी नजर आई थीं। वहीं करोड़ों फैन में शोक की लहर दौड़ गई है। यह पुष्टि सोनाली के अकांउटेंट शिवम शर्मा ने की है। वहीं कुलदीप बिश्नोई ने भी कुछ दिन पहले सोनाली फोगाट से मुलाकात की थी।

बता दें कि सोनाली फोगाट किसान आंदोलन के दौरान अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। उन्होंने किसान आंदोलन पर कहा कि कृषि कानून किसानों के फायदे के लिए हैं। किसानों को बरगलाया गया है। केंद्र सरकार को चाहिए कि खुले दिल से इन पर चर्चा करे ताकि किसान इन कानूनों का महत्व समझ सकें। पिछले साल एक अधिकारी को चप्पल मारते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिससे वह चर्चा में आईं। वहीं एक गांव में संबोधन के दौरान भी विवादित टिप्पणी के कारण वह चर्चा में रही थीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *