महिला से बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत त्यागी को नहीं मिली राहत, 14 दिन तक न्यायिक हिरासत बढ़ी

नोएडा। महिला से बदसलूकी करने वाले ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी को एक बार फिर कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने आरोपी की 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। दरअसल, आज आरोपी श्रीकांत त्यागी को सूरजपुर कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। इस दौरान कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ाने का आदेश दे दिया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी में एक महिला से बदसलूकी की थी। इसी बदसलूकी की वजह से वह पुलिस की नजर में आ गया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिकार्ड खंगाले तो पता चला कि श्रीकांत त्यागी ने ओमैक्स सोसाइटी में अपने घर के पीछे करीब 200 यार्ड में अवैध कब्ज़ा कर पक्का निर्माण करवा रखा था। प्रशासन ने ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में स्थित श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर के अवैध कब्जे को बुलडोजर से ढहा दिया है। इसके साथ ही उसकी संपत्ति को भी कुर्क कर दिया गया है। फिलहाल आरोपी महिला से बदसलूकी मामले में जेल में बंद है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *