नशे ने एक ही परिवार के 2 बेटों की ली जान, बड़े के बाद छोटे ने भी तोड़ा दम

तरनतारन : पंजाब में नशे ने लोगों के घर उजाड़ दिए हैं। जानकारी के अनुसार तरनतारन के एक किसान परिवार में 2 भाइयों की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।मृतकों की पहचान अंग्रेज सिंह(23) और गुरमेल सिंह (21) के तौर पर हुई है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तरनतारन के हलका खडूर साहिब के गांव धुन ढाए वाला के किसान मुख्तयार सिंह के दोनों बेटे मुंदरा शहर में काम करते थे। दोनों ही नशे के आदी हो चुके हैं। किसान के बड़े बेटे अंग्रेज की मौत वीरवार को नशे की ओवरडोज से हुई थी। उसका भोग पड़ने से पहले ही छोटे भाई गुरमेल की नशे के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *