नरेश उत्तम पटेल के सपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सपाइयों में हर्ष की लहर

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। समाजवादी पार्टी में नरेश उत्तम पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी।सपा नेता सुमित खेड़ा ने महावीरचौक पर साथियों के साथ बाटी मिठाई । सपा नेता सुमित खेड़ा ने बताया कि आज लखनऊ में प्रांतीय सम्मेलन में श्री नरेश उत्तम पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर सपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई सुमित खेड़ा ने कहा विधायक नरेश उत्तम पटेल पार्टी के समर्पित नेता है और उनके दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी पटेल वोटरों में उनका बड़ा जनाधार है और वे श्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा नेता डॉक्टर इसरारअल्वी, अशोक नागपाल, दुर्गेश यादव, सुशील गुलाटी ,विनोद प्रजापति, मदन अरोरा ,नीरज खेड़ा ,दीपक प्रजापति ,जॉनी ,हरि ओम आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *