मुजफ्फरनगर(संजय धीमान) । देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीद भगत सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई । अंग्रेजो के छक्के छुड़ाने वाले और देश की आजादी के लिए हंसते हंसते अपनी प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीद सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर वाल्मीकि समाज द्वारा आज गांधी वाटिका में सुंदर कार्यक्रम आयोजित के शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। वही उनकी जांबाजी और देशभक्ति के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया एव उनकी 116 वीं जयंती मनाई । इस दौरान मनोज सौदाई एडवोकेट, मनुप्रिय मजदूर, मास्टर संजीव गहलौत बामसेफ यूनाइटेड, राजू प्रधान, सुधीर पारचा, अनुज बेनिवाल कूकड़ा, राजकुमार बेनिवाल, जितेंद्र शेरयार, अर्जुन टांक, विकास, अनिल आदि मौजूद रहे।
