सरूरपुर : मंगलवार को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर कई स्थानों पर पॉलिथीन जप्त करने के लिए छापामारी की गई। लेकिन इस दौरान टीम को देखकर ज्यादातर दुकानदार भाग खड़े हुए हालांकि टीम द्वारा एक दुकान से छापामारी करते हुए कुछ पॉलिथीन की थैली जब्त की गई और उस पर जुर्माना करते हुए आगे से पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने की भी हिदायत दी। टीम द्वारा नगर में पॉलिथीन रोको अभियान के तहत मंगलवार को दुकानों पर छापेमारी करते हुए पॉलिथीन जबकि गिरने के लिए टीम जैसे ही बाजार में निकली तो ज्यादातर लोग दुकान बंद करके भाग गए। हालांकि टीम 1-2 दुकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए कुछ ग्राम पॉलिथीन जब करते हुए लगभग 1200 का जुर्माना भी दुकानदार पर लगाया बंदी के लिए लोगों को हिदायत देते हुए चेताया भी।
