धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

शहडोल। मध्यप्रदेश की शहडोल पुलिस ने मोबाइल फोन से सिम चुराकर 74 हजार रूपए की धोखाधड़ी करने पर दो युवको को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गणेश मन्दिर के पीछे रहने वाले राहुल तिवारी से एक काल करने के लिए मोबाइल फोन मांग कर सिम चुराने वाले गोलू बिहारी ने कल देर रात खाते से 77 हजार 142 रूपए दूसरे आरोपी शुभम तिवारी के खाते में भेज दिया। बैंक से खाता चेक करने के बाद धोखाधड़ी का पता लगा तो रिपोर्ट की गयी। पुलिस ने गोलू बिहारी से सिम जब्त कर उसे और उसके साथी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है। आज दोनों को न्यायालय में पेश करके रिमाण्ड पर लेने का पुलिस प्रयास कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *