धूमधाम से मनाया गया लायंस क्लब अग्रवाल मंडी का अधिष्ठापन समारोह

धूमधाम से मनाया गया लायंस क्लब अग्रवाल मंडी का अधिष्ठापन समारोह

बागपत। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट 321, सी-1 का 26 वा अधिष्ठापन समारोह बडौत में धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक जेपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व में लायंस क्लब के कार्यकर्ता 24 घंटे निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करते हैं। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी के सेवा कार्यों को जानकर मुझे हर्ष की अनुभूति हुई कि छोटे से कस्बे के छोटे क्लब में एक कर्मठ सदस्य द्वारा सेवा कार्यों की लंबी फेहरिस्त मिलती है, इसका श्रेय क्लब के लीडर अभिमन्यु गुप्ता एवं एमजेएफ पंकज गुप्ता और उनकी टीम को जाता है। पूर्व मंडलाध्यक्ष अरविंद संगल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप अग्रवाल एवं उनके संचालक मंडल को शपथ दिलाई।
मंडलाध्यक्ष रजनीश गोयल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।पायल अग्रवाल ने ध्वज वंदना कराई। डॉ कमलदीप जिंदल ने लायंस को समर्पित काव्य पाठ से सभी का स्वागत किया। इस मौके पर एलसीआई एफ एरिया लीडर विनय मित्तल, प्रथम उप मंडलाध्यक्ष लायन पंकज बिजलवान, द्वितीय मंडल अध्यक्ष लॉयन ए के मित्तल, अति विशिष्ट अतिथि संजीवा अग्रवाल, पूर्व मंडलाध्यक्ष आलोक भटनागर, समाजसेवी ईश्वर अग्रवाल, मल्टीपल काउंसिल पीआरओ राहुल जैन, लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष महेश शर्मा, राजपाल शर्मा, डॉ सुरेश कौशिक, प्रथम उपाध्यक्ष सुनील मित्तल, डॉ कमला अग्रवाल, वीरेंद्र त्यागी, कमलेश कौशिक, संतोष गुप्ता, अलका गुप्ता, डॉ रामलाल, श्रीपाल वर्मा आदि थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *