बिनौली। जौहड़ी के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में गत एक माह पूर्व अज्ञात चोरों द्वारा की गई चोरी करने की घटना को थाना पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया।

कॉलेज में बीती 18 अगस्त की छुट्टी होने के बाद रात्रि में अज्ञात चोरों ने प्रधानाचार्या कक्ष व स्टाफ रूम कक्ष के ताले तोड़कर वहॉ से 12 छत के पंखे चोरी करने की घटना को दिया था। घटना के सम्बंध में कॉलेज की प्रधानाचार्या सुशीला पांडेय ने बिनौली थाने पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना को एक माह बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस चोरों को पकड़ना तो दूर अब तक उनका सुराग भी नही लगा पाई ओर पुलिस ने चोरी की इस घटना को ठंडे बस्ते में डाल दिया। कॉलेज की शिक्षिकाओं ने एसपी बागपत से घटना का खुलासा करने की मांग की है। इसके अलावा गल्हेता के हेल्थवेलनेस सेंटर से चोरों द्वारा इन्वर्टर, ट्यूब, बल्ब, डोरी व जिओ के मोबाईल टावर से बेटरे चोरी करने की घटना का भी थाना पुलिस अब तक खुलासा नही पाई।

