धूमधाम से मनाया गया छटी महोत्सव

बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र के रामराज में बुधवार को कृष्ण मंदिर में कृष्ण की छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पुरोहित ने भगवान कृष्ण को पवित्र गंगाजल से स्नान कराने के बाद सुंदर अंग वस्त्र धारण कराए भक्तों के गाए गए मंगल गीतों से प्रांगण गूंज उठा। बता दें कि बुधवार को कृष्ण छठी महोत्सव के उपलक्ष में मंदिर प्रांगण को नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया गया जहां पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रम हुए शाम को पंडित ने भगवान श्रीकृष्ण को गंगाजल से स्नान कराने के बाद सुंदर वस्त्र धारण कराए इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाते हुए जय कारे लगाएं इसके बाद भगवान कृष्ण को भोग लगाया गया श्रद्धालुओं ने प्रभु के चरणों में माता टेककर भंडारे में निर्मित कढ़ी चावल का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सुदर्शन गोयल, शोभित जैन, लक्ष्मी नारायण, ब्रह्मचारी सिंह, मोहन गोयल, केपी धीमान, सचिन कोहली ,सतवीर सिंह ,सार्थक चौधरी, डॉ श्रीपाल कोहली, आकाश कोहली ,अजय कक्कड़ आदि सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *