युवक को कार सवार लोगों ने उठाया ,परिजनों ने में दहशत का माहौल

युवक को कार सवार लोगों ने उठाया ,परिजनों ने में दहशत का माहौल

बहसूमा। नवजीवन इंटर कॉलेज के मैदान से बुधवार को एक युवक को दौड़ लगाते समय कुछ कार सवार युवक उठाकर अपने साथ ले गए। जैसे ही घटना की जानकारी युवक के परिजनों को लगी तो वह घबरा गए तथा थाना पुलिस से इस बाबत जानकारी ली। लेकिन अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि युवक को कौन लोग उठाकर ले गए हैं।
नगर के मोहल्ला बसी का रहने वाला 18 वर्षीय युवक प्रिंस पुत्र ईलम सिंह नगर के मोहल्ला रामकटोरी में स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज के मैदान पर दौड़ लगा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो इसी बीच वहां पर एक वैगनआर कार पहुंची तथा प्रिंस को उठाकर अपने साथ कार में ले गई। बताया जा रहा है कि जो लोग प्रिंस को अपने साथ कार में ले गए वह देखने से पुलिसवाले प्रतीत हो रहे थे। जैसे ही घटना की जानकारी प्रिंस के परिजनों को लगी तो वह है थाने पहुंचे तथा पुलिस से इस बाबत जानकारी लेनी चाही। लेकिन थाना प्रभारी महावीर सिंह ने इस मामले में किसी भी तरह की सूचना से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि उन्होंने इस बाबत पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली है लेकिन अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है कि मेरठ के किसी भी थाने की पुलिस युवक को उठाकर ले गई है। उनका कहना है कि हो सकता है कि किसी गैर जनपद की पुलिस ने युवक को उठाया हो और थाने पर सूचना न दी हो। थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह का कहना है कि वह मामले की जानकारी कर रहे हैं जल्द ही जानकारी मिलने पर परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *