देवरिया में पूर्व चेयरमैन और अधिवक्ता बेटे पर चाकू से हमला, छह लोगों पर आरोप; हालत गंभीर होने पर गोरखपुर रेफर

देवरिया में पूर्व चेयरमैन और अधिवक्ता बेटे पर चाकू से हमला, छह लोगों पर आरोप; हालत गंभीर होने पर गोरखपुर रेफर

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में भटनी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार गुप्ता (55) और उनके अधिवक्ता बेटे अजय गुप्ता (28) पर छह लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपिताें ने पिता-पुत्र पर चाकू से वार किया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर पूर्व चेयरमैन को गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, हतवा गांव निवासी राजेश कुमार गुप्ता भटनी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। उनका बेटा अजय गुप्ता वर्तमान में दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता है। अजय गुप्ता कुछ समय से सदर कोतवाली क्षेत्र के भुजौली में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पिता-पुत्र का कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान छह लोग मौके पर पहुंचे और उन पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन दोनों को लेकर देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया गया।

चिकित्सकों ने पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार गुप्ता की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं, अधिवक्ता बेटे अजय गुप्ता का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ माैके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने बताया कि पुलिस हमले के कारणों और घटना में शामिल आरोपिताें के बारे में जानकारी जुटा रही है। घायलाें के परिजनों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *