लखनऊ-सीतापुर रोड पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा घायल, चालक फरार

लखनऊ-सीतापुर रोड पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा घायल, चालक फरार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह लखनऊ-सीतापुर रोड पर सड़क हादसा हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि माल थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी मुकेश निषाद और जवाहिर निषाद दोनों मोटर साइकिल से कहीं जा रहे थे। लखनऊ-सीतापुर रोड पर मोटरसाइकिल में पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जवाहिर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मुकेश निषाद का इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक काे अपने कब्जे में ले लिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *