दिल्ली में प्रदर्शन के चलते रेलवे का बड़ा फैसला, मुरादाबाद मंडल की 21 ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें सूची

दिल्ली में प्रदर्शन के चलते रेलवे का बड़ा फैसला, मुरादाबाद मंडल की 21 ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें सूची

मुरादाबाद। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि 10 अक्टूबर को सेंट्रल दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और ट्रैफिक एडवाइज़री के कारण, मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित इक्कीस रेलगाड़ियां को रद्द किया गया है।

वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या 12056 (देहरादून- नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस), 12229 (लखनऊ-नई दिल्ली मेल), गाड़ी संख्या 12429 ( लखनऊ- नई दिल्ली सुपरफास्ट), 12230 (नई दिल्ली- लखनऊ मेल) जेसीओ आज 10 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

रेलगाड़ी संख्या 12430 (नई दिल्ली-लखनऊ सुपरफास्ट) और रेलगाड़ी संख्या 15303 (कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस) जेसीओ आज निरस्त रहेगी।

इसके अलावा सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या 64567, 54307, 54075, 54076, 64568, 54308, 14306, 14303, 14304, 14305, 54075, 54076, 15304, 54307, 12055 व 54307 आज निरस्त रहेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *