दहेज ना मिलने पर विवाहिता के साथ ससुराल वालों नेजान से मारने का किया प्रयास

सरधना। गांव अटेरना निवासी विवाहिता के साथ ससुराल वालों ने दहेज की पूरी नहीं होने पर आए दिन प्रताड़ित किया। जिसके बाद विवाहिता को पहले दहेज के लिए मारा पीटा गया उसको जान से मारने का प्रयास किया गया। अब पीड़ित महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार गांव अटेरना निवासी काजल पुत्री रामअवतार की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। पीड़ता के मुताबिक ससुराल वालों ने कार और 5 लाख रुपयों की मांग शुरू कर दी। इसी मांग के चलते उन्होंने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इस संबंध में जब उसने अपने भाइयों को बताया और उसके भाई इस बात का विरोध करने के लिए पहुंचे तो ससुराल वालों ने उनके साथ भी मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आरोप है कि बुधवार को मांग पूरी ना होते देख ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। काजल ने पति सहित ससुराल के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग के साथ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *