दो नाबालिग बहनों का अपहरण

दो नाबालिग बहनों का अपहरण

सरधना। खिर्वा गांव से दो नाबालिग बहनों का अपहरण हो गया। पिता की गैर मौजूदगी में कुछ युवक दोनों बहनों का अपहरण कर ले गए। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। गुरुवार को पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नाजिम पुत्र इशहाक ने बताया कि 24 अगस्त को दोपहर करीब ढाई बजे वह नमाज पढ़ने गया हुआ था। घर पर उसकी नाबालिग पुत्री सायका व इकरा अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही कुछ युवक दोनों पुत्रियों का अपहरण करे ले गए। वह घर आया तो दोनों पुत्रियां गायब थी। ग्रामीणों द्वारा उन्हें इस बात का पता चला। नाजिम के अनुसार वह तब से ही पुत्रियों की तलाश कर रहा है, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। गुरुवार को पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *