थिएटर में रिलीज होने से पहले कोर्ट में होगी फिल्म जुग जुग जियो की स्क्रीनिंग, जानिए क्या है वजह

करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो रिलीज होने से पहले ही कानूनी पछड़े में फंस गई है। दरअसल, फिल्म पर लेखक विशाल सिंह ने कॉपीराइट का आरोप लगाया है। ऐसे में अब यह मामला रांची हाईकोर्ट पहुंच गया है। इसी क्रम में अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि फिल्म जुग जुग जियो की रिलीज से पहले कोर्ट के समक्ष स्क्रीनिंग की जाएगी। इस फिल्म में वरुण धवन और कियारा अडवानी के अलावा अनिल कपूर और नीतू कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो के जरिए नीतू कपूर बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रांची की एक कोर्ट ने फिल्म की स्क्रीनिंग का आदेश दिया है। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद जज एमसी झा बहस के साथ आगे बढ़ेंगे और तय करेंगे कि फिल्म कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन करती है या नहीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *