मुजफ्फरनगर की पेपर मिल मे छापा, अचानक पहुंची टीम तो मचा हडकंप

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने शिकायत के बाद मीनू पेपर मिल में प्रयोग के लिए लाई गई प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी है। एडीएम वित्त अजय कुमार तिवारी ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत हुई थी मीनू पेपर मिल में प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग किया जा रहा है।

प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने शिकायत का निस्तारण करके भेज दिया था। मुख्यालय से शिकायतकर्ता से जब पूछा गया कि वह जांच से संतुष्ट है तो उन्होंने बताय कि प्रदूषण विभाग वाले शिकायत होते ही फैक्टरी संचालकों को बता देते हैं। शिकायतकर्ता ने सीधे शिकायत की थी कि आज प्रतिबंधित पन्नी लाई गई है। शिकायत के बाद नायब तहसीलदार को मौके पर भेज कर पन्नी को कब्जे में लिया गया। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम बुलाई गई।

फैक्टरी संचालकों ने बताया कि उनके यहां जो कच्चा माल आता है उसके दो प्रतिशत पन्नी निकलती है, जिसे राजस्थान भेजा जाता है। इस पन्नी को वहीं भेजा जा रहा था। इस संबंध में सेल्स टैक्स में जानकारी की गई तो माल भेजने की जानकारी सही पाई गई। एडीएम वित्त ने बताया कि प्रशासन कई पहलुओं से पूरे मामले की जांच कर रहा है। यह साफ रूप से नहीं कहा जा सकता कि यह प्रतिबंधित पन्नी मंगाई गई है या इनके यहां से निकला कचरा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *