थाने में सोती रही पुलिस, हथकड़ी खोलकर फरार हुआ भतीजी से दुष्कर्म का आरोपी चाचा

जिले के थाना रमाला से रात को दुष्कर्म का आरोपी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। भागे दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है। लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। दुष्कर्म आरोपी के भागने से पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने रिश्ते के चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे रात को हिरासत में लिया था।

बताया जाता है पकड़े आरोपी ने पहले भी भागने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। जिस पर पुलिसकर्मियों ने हथकड़ी लगाकर उसको रोशनदान से बांधकर बैठा दिया था। रात को मौका देखकर आरोपी ने हथकड़ी खोल ली और थाने से भाग गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई और उन्होंने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिसकर्मी आरोपी की तलाश में दबिश देती रही। लेकिन वह पकड़ नहीं जा सका है। वहीं इसी मामले में आरोपी युवक के परिजनों ने पुलिस पर कई दिन से हिरासत में रखने का आरोप लगाया है।

इस मामले में सीओ युवराज सिंह का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गईं हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रमाला थाने से आरोपी के भागने की घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी आरोपी थाने से भाग चुके हैं। बागपत कोतवाली से कई साल पहले हवालात की दीवार उखाड़कर आरोपी भाग गए थे। जिसमें कई पुलिस कर्मी भी सस्पेंड हुए थे। वहीं पिछले साल ही बड़ौत कोतवाली से दहेज हत्या का आरोपी दीवार कूदकर फरार हो गया था। इसमें भी कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *