थाना सरधना क्षेत्र के गांव दुरवेशपुर में दिन निकलते ही दो पक्षों में संघर्ष,महिलाओं सहित एक दर्जन घायल

मेरठ।  थाना सरधना क्षेत्र के गांव दुर्वेशपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो समुदाय दिन निकलते ही आमने-सामने आ गए दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगाया दोनों ही पक्षों के कई महिलाओं सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सरधना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से कुछ घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक दसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात केशव कुमार गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बात की जिसके बाद पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों पक्ष के लगभग चार दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दो मुख्य आरोपियों को जेल भेजा है।

गांव दुर्वेशपुर प्रधान पति लियाकत ने बताया कि उसका भतीजा साहिल पुत्र यासीन रविवार की सुबह भैंसा बुग्गी लेकर खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने जा रहा था उसी समय गांव के ही अंकुर पुत्र सुरेश व अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी । अंकुर पक्ष के लोगों ने प्रधान पति लियाकत पक्ष पर अपने लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।  दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। लियाकत पक्ष से नौशाद गुलफाम श्रीमती आसमां इरशाद घायल होने की बात सामने आई है वही दूसरे पक्ष से सोनू संगीता अनीता संजीत अत्रि आकाश को घायल बताया गया है सभी घायलों को सरधना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से कुछ घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। संघर्ष की जानकारी मिलने पर सरधना थाना प्रभारी के अलावा एसपी देहात केशव कुमार भी वहां पहुंचे सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात की गयी। पुलिस ने अपनी और से दोनों पक्षों के लगभग 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के साथ मुख्य आरोपी लियाकत व दूसरे पक्ष से अंकुर को पकड़ कर जेल भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *