विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर नगर पालिका परिषद सरधना से “मौन जुलूस” निकाला गया। “मौन जुलूस” के बाद नगर पालिका परिसर में दो मिनट का मौन रख कर उन सभी लोगों को याद किया और श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपनी जान गंवा दी। इस मौके पर (अमित गुप्ता) उप जिला अधिकारी महोदय, सरधना (सबीला बेगम) अध्यक्ष नगर पालिका परिषद (शशि प्रभा चौधरी), अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सरधना व श्री निजाम अंसारी जी , पूर्व चेयरपर्सन नगर पालिका सरधना गणमान्य नागरिक, श्री सावेज अंसारी, समाज सेवी, सदस्यगण पंकज टाली जी, शाकिर अंसारी जी, श्री दिलशाद, श्री वीशू पुरी जी, नगर पालिका सरधना, नगर पालिका के समस्त अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
