छत्तीसगढ़ में एक पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की इस बात से नाराज होकर उसे मात के घाट उतार दिया क्योंकि उसकी पत्नी ने कहा था कि वह उसके सामने ही 10 पुरुषों से संबंध बनाएगी।

बता दें कि यह मामला बेमेतरा का है। जहां खंडसरा में 28 साल का सुशील साहू अपनी 25 साल की पत्नी रानी साहू के साथ रहता था। कुछ दिनों बाद काम-काज के चलते लखनऊ चले गये। और वहां लखनऊ में सुशील ने अपनी पत्नी को एक गैर मर्द के साथ शारीरीक संबंध बनाते हुए देख लिया था। जिसके बाद दोनों में जमकर झगड़ा हुआ और वह दोनों अलग अलग रहने के लिए राजी हो गए।

लेकिन इसके बाद दोनों 6 जुलाई को महिला के पति ने लखनऊ में अपनी पत्नी की हरकतों के खिलाफ शिकायत की। सुशील ने वकील से मिलकर तलाक को लेकर भी राय ली थी। लेकिन इन बीचों फिर से पत्नी के साथ सुशील साहू का दोबारा विवाद शुरू हुआ। और इस पर सुशील ने गुस्से में रानी का गला घोंट दिया। हत्या के बाद वह रानी के शव को घसीटकर कमरे में ले गया। वहां साड़ी से फंदा बनाकर शव को सीलिंग फैन में लटका दिया ताकि किसी को मर्डर का पता न चले।
हालांकि पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतारने के बाद सुशील साहू खुद ही स्थानीय थाने में पहुंचा और सारा जुर्म कबूल किया। आरोपी ने थाने में दावा किया कि पत्नी के अवैध संबंध थे, मना करता तो झगड़ती थी। कहती थी- तलाक दे दो, फिर तुम्हारे सामने ही 10 पुरुषों से संबंध बनाऊंगी। इसके चलते पत्नी का गला घोंट हत्या कर दी।
