लखनऊ तक पहुंचा मुजफ्फरनगर में दलित की शादी में डीजे बंद कराने का मामला, कडी कार्यवाही की तैयारी

मुजफ्फरनगर। भोजाहेड़ी प्रकरण में मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। एलआइयू टीम ने रविवार को मामले में जानकारी जुटाई। गांव के एक व्यक्ति का नाम स्थानीय पुलिस को बताया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति लोगों को बहकाने का प्रयास कर रहा है। दो आरोपितों का पुलिस ने चालान कर दिया है।

शुक्रवार को भोजाहेड़ी में संप्रदाय विशेष के युवकों ने अनुसूचित जाति की बरात का डीजे बंद करवा दिया था। मामले में पुलिस ने महिला सहित आठ लोगों को नामजद किया था। रविवार को एलआइयू की टीम ने मामले को लेकर जानकारी जुटाई। खुफिया विभाग से लखनऊ में मामले की जानकारी ली जा रही है।

 

जानकारी हासिल कर एलआइयू की टीम ने स्थानीय पुलिस को गांव के ही एक व्यक्ति का नाम बताया है, जो कि लोगों को बहकाने का काम कर रहा है। पुलिस ने भी इसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक में बताया कि मामले में दो गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसमें आकिल को घर से तथा आस मौहम्मद को फलौदा कट से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *