ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

हस्तिनापुर। नेहरू पार्क में मेरठ जोन में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसका आयोजन द रियल मार्शल आर्ट के कोच सुनील तोमर के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित अजीत शर्मा ने की तथा संचालन जेपी बैंसला ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रमुख सुनील पोसवाल ने प्रतियोगिता में तीन गोल्ड 5 सिल्वर एक ब्रोंज मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, पेन व डायरी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस अवसर पर जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि कोच सुनील तोमर के द्वारा हस्तिनापुर के बच्चों को प्रशिक्षित कर इस योग्य बनाया जा रहा है कि वे आत्मरक्षा के गुर सीखने के साथ-साथ प्रदेश व देश स्तर पर मेडल लाने का काम कर रहे हैं और यह सब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा खेलो इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के कारण ही हो पा रहा है खेल के प्रति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी बहुत सजग हैं उत्तर प्रदेश की प्रतिभाओं को हर संभव मदद करने का कार्य कर रहे हैं । ऐसे में हमें अपने बच्चों को खेल के प्रति प्रीत करना चाहिए । साथ ही जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने कहा कि खेलों के प्रति हस्तिनापुर क्षेत्र में प्रतिभाओं को तराशने जागरूक करने के उद्देश्य से हम जल्दी ही क्षेत्रीय विधायक व मंत्री दिनेश खटीक तथा अपने जिला संगठन के द्वारा प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भिजवा कर हस्तिनापुर में मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम बनवाने की व्यवस्था करेंगे । इस अवसर पर मनोज अहलावत , अर्जुन मंडल, राम मंडल, बाबू मंडल,दिलीप विश्वास व ताइकांडो के सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *