हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मीनाक्षी रोड पर स्थित शिवचरणपुरा मे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गरीब व्यवस्था के कारण मकान मालिक हरिद्वारी की ग्रहणी पत्नी बृहस्पतिवार को शाम के समय 7:00 बजे के आस पास अपने परिवार के सदस्यों के साथ छत पर बैठे थे और अचानक मकान की छत जर्जर होने के कारण नीचे गिर गई और आसपास के लोगों की सहायता से परिवार के सदस्यों को मलबे से बाहर निकाला जिसमें से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों की सहायता से पास के नजदीकी अस्पताल मैं भर्ती कराया गया।
जिसमें से एक महिला को रीढ़ की हड्डी में फैक्चर आया है जो देव नंदिनी हॉस्पिटल से सरस्वती हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया है।मकान मालिक का छत का भी छीना सहारा।परिवार के सदस्य पंचायती भवन में रहने के लिए हुये मजबूर।
