डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर केशव मौर्य ने किया नमन, बोले- राष्ट्रसेवा के आदर्श रहेंगे प्रेरणास्रोत

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर केशव मौर्य ने किया नमन, बोले- राष्ट्रसेवा के आदर्श रहेंगे प्रेरणास्रोत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सात कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

उप मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाला प्रेरणादायी व्यक्तित्व, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति उनका अटूट समर्पण तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए किया गया उनका संघर्ष, हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्श और विचार राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारत की एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका दूरदर्शी नेतृत्व, निर्भीक व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा आज भी जनसेवा का आदर्श प्रस्तुत करते हैं। उनके विचार और आदर्श हमें राष्ट्र प्रथम की भावना और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने की निरंतर प्रेरणा देते हैं।

आगे लिखा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मजबूत इच्छाशक्ति से डॉ. मुखर्जी की जन्मभूमि, पश्चिम बंगाल में सुशासन का जो कमल खिला है, सही मायनों में यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *