डीपीएम स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित

बहसूमा। नगर के समीप मेरठ पौड़ी मार्ग पर स्थित डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बहसूमा में गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नर्सरी विंग के बच्चों ने यह त्यौहार बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया। विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जो रक्षाबंधन के बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। श्री कृष्ण देवकी और वासुदेव के आठवें पुत्र थे। अधिकतर बच्चे बाल गोपाल, राधा कृष्ण, बलराम और सुदामा की पोशाक पहनकर विद्यालय आए। बच्चों ने मटकी फोड़ी और एक दूसरे को माखन मिश्री खिलाई। प्रधानाचार्य जिया जैदी ने जन्माष्टमी की सभी बच्चों को बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरुष चौधरी, भव्य, माही, दिव्यांशी, प्राकृती, कुणाल, उदय, मेघा, आरुषि, अवनी आदि बच्चे बहुत सुंदर सुंदर ड्रेस पहनकर विद्यालय पहुंचे। इस अवसर पर बच्चों ने बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। सचिव जगदीश त्यागी ने सभी बच्चों को पुरस्कार स्वरूप चॉकलेट टॉफी भेंट की है।
इस मौके पर विद्यालय कॉर्डिनेटर अनुज त्यागी, ममता शर्मा, रेनू, विनीता त्यागी, फातमा, आयशा, अलका गुप्ता, मुकुल, शिवम, विशाल आदि अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *