कांधला। नगर पालिका प्रशासन ने बरसात से पूर्व नगर के विभिन्न वार्डों में नालों की सफाई का अभियान युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। डिप्टी कलेक्टर ने नगरपालिका कर्मचारियों को नगर के सभी नालो की व्यापक स्तर पर सफाई कार्य कराने के आदेश दिए है।
नगर पालिका परिषद की ईओ अतिरिक्त प्रभार डिप्टी कलेक्टर निकिता शर्मा ने नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को बरसात के मौसम से पूर्व भी नगर के सभी नालों की सफाई व्यवस्था को व्यापक स्तर पर दुरुस्त करते हुए अभियान चलाकर सफाई कार्य करने के आदेश दे दिए थे। जिसके चलते नगर पालिका प्रशासन के द्वारा पिछले एक पखवाड़े से नगर के सभी नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। सफाई लिपिक अमरीश कुमार ने जानकारी देते बताया की प्रतिदिन नगर पालिका के सफाई कर्मियों के द्वारा आधुनिक संसाधनों के साथ नगर के सभी नालों की सफाई व्यवस्था को युद्ध स्तर पर दुरुस्त किया जा रहा है। टीम के द्वारा प्रतिदिन जलभराव वाले स्थानों को चयनित करते हुए जेसीबी की मदद से चौक हो चुके नालो को साफ किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों को नाली में नालों में पशुओं का गोबर प्लास्टिक इत्यादि आदि समान न डालने की अपील भी की जा रही है। लिपिक अमरीश कुमार का कहना है कि अधिकांश स्थानों पर कुछ लोगों के द्वारा नालों में नालियों में प्लास्टिक, गोबर आदि वेस्ट मटेरियल डाला जा रहा है जिससे नालों के चौक होने की संभावनाएं बनी रहती है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही नगरपालिका ऐसे लोगों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई अमल में लाएगी।

