सड़क पर पशु बांधने की शिकायत एसडीएम से की

सड़क पर पशु बांधने की शिकायत एसडीएम से की

कांधला। कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर घर के बाहर पशु बांधकर गंदगी फैलाने की शिकायत एसडीएम कैराना से करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी अजीज बैग ने एसडीएम कैराना को शिकायती देते हुए अवगत कराया कि वह बहुत गरीब है, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने पर उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपने मकान का निर्माण किया है। आरोप है कि पड़ोस के खलील सहित परिवार के अन्य लोग पीड़ित के मकान के समीप मार्ग पर अपने पशुओं को बांध देते हैं। जिसके चलते पीड़ित के घर के बाहर पशु गोबर से हर समय गंदगी का माहौल बना रहता है। पशु गोबर से गंदगी के चलते परिवार के लोग संक्रामक बीमारियों से ग्रसित है। पीड़ित का आरोप है कि इस संबंध में जब उसने खलील सहित अन्य लोगों को समझाकर पशु अन्य स्थान पर बांधने की अपील की तो आरोपी झगड़े पर उतारू हो गए। पीड़ित ने एसडीएम कैराना से मामले में संज्ञान लेकर आरोपी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पशुओं को अन्य स्थान पर बांधे जाने की अपील की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *