डाॅक्टर ने रात में मरीज़ ले जाने पर की एम्बुलेंस के ईएमटी के साथ गाली-गलौच

डाॅक्टर ने रात में मरीज़ ले जाने पर की एम्बुलेंस के ईएमटी के साथ गाली-गलौच

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ से डॉक्टर की बदतमीजी का मामले सामने आए हैं। जहां 1 साल के बच्चे की तबीयत खराब होने के बाद घर वालों ने एंबुलेंस बुलाई और एंबुलेंस मान्धाता पीएचसी लेकर पहुंची तो नींद में खलल पड़ने की वजह से वहां तैनात डॉक्टर ने एंबुलेंस के ड्राइवर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि 1 साल के बच्चे की तबीयत खराब होने के बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और मान्धाता पीएचसी में एडमिट कराया गया। हूटर देते हुए एंबुलेंस मान्धाता पीएचसी पहुंची तो वहां तैनात डॉ सुरेश में एंबुलेंस के ईएमटी विजय के साथ की गाली गलौच देना शुरू कर दिया। इस दौरान डॉक्टर ने ईएमटी विजय को धमकी देते हुए कहा कि अगर आज के बाद एंबुलेंस यहां घुसी और हूटर बजा तो यही गिराकर इतने जूते मारूंगा कि शक्ल नहीं पहचान में आएगी। इसके बाद विजय का कहना है कि सर मरीज की हालत बहुत सीरियस है अगर यहां नहीं लाता तो कहां लेकर जाता है। इसके बाद सुरेश यादव ने भड़कते हुए कहा कि मरीज सीरियस है या नहीं तुम बताओगे कि मैं क्या करूं और हां डॉक्टर मैं हूं तुम नहीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *