कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का टीजर रिलीज

कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का टीजर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 का नया टीजर रिलीज कर दिया गया है।
कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 का नया टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में कार्तिक आर्यन के रूह बाबा लुक की झलक रिवील की गयी है। टीजर कार्तिक ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। टीजर के साथ कार्तिक ने लिखा, रूह बाबा आ रहे हैं। सावधान मंजूलिका।
टीजर की शुरुआत मंजूलिका की आवाज से होती है, जिसमें बंगाली भाषा में वह अपना गाना गुनगुना रही है। मंजूलिका को अभी दिखाया नहीं गया है।इसके बाद भूल भुलैया की शीर्षक धुन बजती है और कार्तिक आर्यन के किरदार की एंट्री होती है। उन्हें रूह बाबा के किरदार में दिखाया गया है। टीजर में राजपाल यादव के किरदार की भी झलक दिखायी गयी है।
गौरतलब है कि भूल भुलैया का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है।इस फिल्म में कार्तिक और राजपाल यादव के साथ संजय मिश्रा, तब्बू और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है। भूल भुलैया 2 का निर्माण भूषण कुमार, मुराद खेतानी, अंजुम खेतानी और कृष्ण कुमार ने किया है।भूल भुलैया 2, 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *