शामली। शहर के मौहल्ला सलेक विहार निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस पर झुग्गी न हटाने पर कार्रवाई करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार शहर के मौहल्ला सलेक विहार निवासी जैनब ने डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका पति मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। उनके पास न कोई मकान है और न ही कोई जमीन। वह मौहल्ला निवासी हाजी के प्लाट पर झुग्गी डालकर कई सालों से परिवार के साथ रह रही है। पीडिता का कहना है कि गत रात कोतवाली पुलिस वहां पहुंची तथा प्लाट से झुग्गी हटाने को कहा, जब उन्होने कोई ठिकाना न होने की बात कही तो पुलिसकर्मियों ने धमकी दी कि यदि झुग्गी नहीं हटाई तो थाने ले जाकर कार्रवाई कर दी जाएगी। पीडिता का कहना है कि यदि उन्हें उक्त स्थान से हटा दिया गया तो वे बेघर हो जाएंगे। पीडिता ने डीएम से इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगायी है।

Posted inUncategorized
