बागपत( विपुल जैन)। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मवीकला में बुधवार को राखी कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के भाग लिया और एक से बढ़कर एक सुंदर- सुंदर मनमोहक राखियां बनाई।

कक्षा 4 में सचिता ने प्रथम, आर्व ने द्वितीय, रिदिमा ने तृतीय, कक्षा 5 में अर्जुन ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय व नेहा ने तृतीय, कक्षा 6 में सोनी ने प्रथम, मोनी ने दितीय व किट्टू ने तृतीय, कक्षा 7 में सानिया ने प्रथम, प्राची ने द्वितीय व नितिन ने तृतीय तथा कक्षा 8 में खुशी ने प्रथम, अदिति ने द्वितीय तथा अंशी ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। स्कूल के प्रबंधक ब्रिजेश कुमार शर्मा ने बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों का अवलोकन किया और उनकी जमकर सराहना की।इस मौके पर रामकिशोर शर्मा, परविंद्र, सचिन, ओमबीरी, इंदु शर्मा, दीपा जैन, संगीता, शिवानी, छवि, शालू, दीक्षा कौशिक, पवित्रा आदि उपस्थित रहे।
