समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय ने नाथ समाज के लोगों की सुनी परेशानियां

बालेनी। समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय क्षेत्र के गाँव मुकन्दपुर ओगटी में पीड़ित नाथ समाज के परिवार के लोगों से मिले और नाथ समाज के लोगों पर हुए जानलेवा हमले के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार के साथ न्याय और निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की।
समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने कहा दबंगों द्वारा पीड़ित नाथ समाज के लोगों के घर में घुसकर जानलेवा हमला और एक सप्ताह की जच्चा गुडीयां द्वारा अपनी व अपने मासूम बच्चे की छिपकर जान बचाना मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। समाजसेवी ने पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा पीड़ित परिवार व उनकी जान बचाने वाले जिनका इस घटना से कोई वास्ता नहीं 16 लोगों के नाम FIR में दर्ज करना और हमला करने वाले दबंग व्यक्ति के परिवार के मात्र 7 लोगों नाम FIR में दर्ज करना तथा पीड़ित पक्ष से चार व्यक्तियों और हमला करने वाले पक्ष से दो व्यक्तियों को जेल भेजने की प्रक्रिया से पुलिस कार्यवाही पूर्णतः संदिग्ध लगती है। जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
इस अवसर पर समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय, प्रधानाचार्य सुनील कुमार आर्य, प्रवीण कुमार उपाध्याय, एडवोकेट रवि कुमार, एडवोकेट प्रवीन कुमार, जगदीश प्रसाद, ओमपाल सिंह, ब्रजपाल, कालूराम, राजेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *