जैन कन्या डिग्री कॉलेज में  थर्ड एल्युमिनेट कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जैन कन्या डिग्री कॉलेज में थर्ड एल्युमिनेट कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पुरातन छात्रा सम्मेलन आयोजन किया गया । सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन , मुख्य अतिथि डॉ पुष्पलता ( प्रसिद्ध कवित्री और साहित्यकार ) नें मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके सम्मेलन का शुभारम्भ किया । तत्पश्चात जेकेपीएन एसोसिएशन द्वारा सभी अतिथियों को पटका और स्मृति चिहन देकर सम्मान किया गया । सम्मेलन के प्रथम चरण में पुरातन छात्राओं द्वारा भेजी गयी विडियों क्लिप और एसोसिएशन की पत्रिका को प्रोजेक्टर पर प्रस्तुत किया गया । मेधावी छात्राओं को डॉ सविता वशिष्ठ , डॉ वर्चसा सैनी और डॉ पारूल जैन द्वारा एक – एक स्वर्ण पदक , प्रशस्तिपत्र और धनराशि प्रदान की गयी । एसोसिएशन सचिव डॉ सविता वशिष्ठ ने पुरातन छात्राओं द्वारा किये गये सहयोग और कार्यों से सभी को अवगत करातें हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष निर्धन छात्राओं की फीस , यूनिफार्म , और योग कक्षाऐं , कला कौशल कक्षाऐं , गैस्ट लैक्चर आदि के माध्यम से पुरातन छात्राऐं महाविद्यालय द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुत किये गये । पुरातन और नवीनता का संगम सम्मेलन में अनुभव किया गया । पुरातन छात्राओं में वरिष्ठतम डॉ अरूण लता एसो प्रों एम एम कॉलेज गाजियाबाद , अनीता देवी ( 1974 ) सत्या वर्मा ( 1975 ) डॉ पूनम भारद्वाज , डॉ शशी को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के द्वितीय चरण में मुख्य अतिथि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पुरातन छात्राओं का अनुभव और उनका सहयोग निश्चित रूप से महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं । वे एक शाखा के रूप विभिन्न दिशा में रहते हुए भी तनें से जुड़े रहते हैं । डॉ अरूण लता , नें अपने संस्मरण साझा किये । सत्या वर्मा ने अपने अनुभवों को साझा किया । कु सोनम और प्रेरणा द्वारा योग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । कु निशि कु मोनिका , कु प्रीति देवी , कु सबाहत फातिमा , कु रूकैया को स्वर्णपदक प्रदान किया गया । कु रूबि , रोजी रानी , मानसी कु मनाली कु पारूल बालियान , कु हिमानी मित्तल को सर्वश्रेष्ठ वोलेनटियर सम्मान दिया गया । अन्त में कार्यक्रम अध्यक्षाता प्राचार्या प्रो सीमा जैन ने सम्बोधित करतें हुए कहा कि प्राचीन और नवीनता का ये संगम है जिसमें नवाचार समाहित होते हैं । महाविद्यालय पुरातन छात्राऐं ही सशक्त माध्यम हैं विभिन्न क्षेत्रों से अनुभव प्राप्त करने का साथ ही उन्होने महाविद्यालय के सचिव संजय जैन और अध्यक्ष राजेश जैन का धन्यवाद किया कि जनपद में गर्ल्स कॉलेज के रूप जैन कन्या पाठशाला कॉलेज आपके नेतृत्व में छात्राओं के सर्वांगीण विकास का कार्य कर रहा हैं । सम्मेलन को सफल बनाने में डॉ निशि , डॉ पारूल जैन , डॉ वंदना वर्मा ,प्रतिमा शर्मा , कु मन्जू , कु अर्शी , कु शिवानी , कु इनामा , कु निधि सिघवाल , कु मनाली , आदि का सहयोग रहा । अन्त में कार्यक्रम संयोजिका डॉ सविता वशिष्ठ ने सभी अतिथियों और पुरातन छात्राओं का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ सविता वशिष्ठ और सह – संयोजिका डॉ वर्चसा सैनी द्वारा किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *