पुवायाँ, शाहजहांपुर। मथुरा गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र में ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाली है इन लोगों को वर्ष 2019 से आए दिन चालान और जुर्माना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था यह समस्या मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुनील कुमार सिंह के पास तक आई जिन्होंने रिक्शा चालकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष जितेंद्र द्विवेदी दूरभाष पर वार्ता की और इस समस्या के लिए सभी ऑटो रिक्शा चालकों को स्थान पर बुलाकर थानाध्यक्ष जीतेंद्र द्विवेदी को पूर्ण रूप से अवगत कराया थानाध्यक्ष ने अपने मानवता का परिचय देते हुए सब की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि किसी भी आटो रिक्सा चालक का किसी प्रकार से किसी के द्वारा उत्पीड़न नहीं किया जाएगा रिक्शा चालकों का चालान भी नहीं किया जाएगा वह अपने आधार कार्ड एवं उचित कागजात प्रस्तुत कर दें उनको अति शीघ्र ही परमिशन स्वीकृत कराई जाएगी, गरीब रिक्शा चालकों को अपने परिवार का पालन पोषण करने को परिक्रमा मार्ग में रिक्शा चलाने हेतु परमिशन दिलाने के लिए पूरा प्रयास करने का आस्वाशन दिया जिससे आटो रिक्सा चालको के चेहरे पर खुशियाँ दिखाई दीं।
लगभग 3 साल से चली आ रही समस्या का समाधान मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुनील कुमार सिंह ने करा दिया इस अवसर पर मौजूद लगभग सैकड़ों रिक्शा चालक ठाकुर सुनील सिंह, मानवाधिकार और थाना अध्यक्ष जितेंद्र द्विवेदी की जय-जयकार करने लगे। इस अवसर पर मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुनील कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अमन मिश्रा, दुलीचंद, जीतू सिंहअटल, राहुल, सोनू पंडित, सुखबीर एवं भारी संख्या में अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


