जून के प्रथम पखवाड़े में भाजपा चलाएगी बागपत में डोर टू डोर कार्यक्रम

जून के प्रथम पखवाड़े में भाजपा चलाएगी बागपत में डोर टू डोर कार्यक्रम

बड़ौत। भारतीय जनता पार्टी बड़ौत देहात द्वितीय मंडल की बैठक में जून माह के पहले पखवाड़े में पार्टी के होने वाले कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर सफल बनाने का आह्वान किया गया। सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की गई कि वे पूर्ण मनोयोग से पार्टी के आगामी लक्ष्य मिशन 2024 को प्राप्त करने में जुट जाएं।
बुधवार को नगर के बिनौली रोड़ स्थित रवा राजपूत आईटीआई कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष सत्यबीर सिह बड़का के नेतृत्व में हुई।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के आठ वर्ष 30 मई 2022 को पूरे हो रहे हैं। इन वर्षों में जहां एक और ऐतिहासिक निर्णय देश हित में लिए गए हैं, वहीं अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुए देश ने विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाईयां प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार 30 मई से 15 जून तक जनपद भर में बूथ स्तर तक आठ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम मनाया जाएगा। कल्याण कार्यक्रम के तहत रिपोर्ट टू नेशन, बूथ संपर्क अभियान, बाहरी गतिविधियों के लिए 75 घंटे, विकास तीर्थ बाइक रैली, गरीब कल्याण जनसभा, बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्थानीय निकाय चुनाव एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भाजपा कार्यकर्ता मंडल एवं जिला स्तर पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविर के माध्यम से लाने का काम करेंगे।
मंडल अध्यक्ष सत्यबीर बड़का ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को सफलता के लिए अभी से ही जुट जाने का आह्वान किया।
संचालन मंडल महामंत्री मास्टर सतेन्द्र तोमर ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, अनिता खौखर, कुलदीप भारद्वाज, सचिन जैन, राजीव तोमर, चरण सिंह कश्यप, ईलम सिंह, भीम सिंह, सत्येन्द्र सिंह, डा पवन शर्मा खेड़की, राधेश्याम शर्मा दरोगा आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *