जामा मस्जिद सहित नगर भर में शांति पूर्व अदा हुई पहले जुमे की नमाज,सुरक्षा को लेकर पुलिस करती रही गस्त

जामा मस्जिद सहित नगर भर में शांति पूर्व अदा हुई पहले जुमे की नमाज,सुरक्षा को लेकर पुलिस करती रही गस्त

गंगोह। पवित्र रमजान माह के पहले जुमे की नमाज गंगोह की जामा मस्जिद सहित नगर की तमाम मस्जिदों में पूरी अकीदत के साथ अदा की गई है। वहीं चिलचिलाती धूप भी अकीदतमंदों को डगर-ए-इबादत से नहीं डिगा पाई। सर्राफा बाजार स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार की सुबह से ही रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही थी।

इनमें बड़ी संख्या गांव देहात के अकीदतमंदों की थी जोकि जुमे की नमाज के साथ ही बाजारों से रमजान की खरीदारी करने के उद्देश्य से पहुंचे थे, हालात यह थे कि दोपहर 12.20 बजे तक जामा मस्जिद में नमाजियों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई थी कि स्थान नहीं बचा था। ये अलग बात है कि जामा मस्जिद प्रबंधकों द्वारा नमाज के लिए बाकायदा टेंट व शामियाने की व्यवस्था की गई थी लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही थी।

भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप के बीच नमाजियों का जामा मस्जिद पहुंचना जारी था,दोपहर एक बजे से पूर्व जामा मस्जिद के साथ-साथ मस्जिद के बाहर स्थित प्रमुख बाजारों में नमाजी सफ में खड़े नजर आ रहे थे तथा कड़ी धूप में नमाज अदा करने की तैयारी में थे। नमाज से पूर्व जामा मस्जिद के इमाम सैय्यद मुफ्ती जमाल ने खुतबा पढ़ा, जिसमें उन्होंने लोगों से किसी को नहीं सताने अथवा बुरा नहीं कहने, किसी को आंख अथवा हाथ से तकलीफ नहीं पहुंचाने, अपने पड़ोसियों व रिश्तेदारों से अच्छा सलूक करने के नियम से रोजा रखने व नमाज पढ़ने के अलावा जकात की ताकीद की।

पहले जुमे की नमाज नकुड़,अम्बेहटा,खेडा अफगान, तीतरों के अलावा ग्रामीन क्षेत्रों में शांतिपूर्वक अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की व अमनांे आमान की दुआ कराई गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *