जानिए,आज का इतिहास

जानिए,आज का इतिहास

नयी दिल्ली। भारत एवं विश्व के इतिहास की प्रमुख घटनाएं
1847- पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म।
1875- स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।
1894- भारतीय उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला का जन्म।
1912- टाइटैनिक ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।
1916- पहले गोल्फ टूर्नामेंट का प्रफेशनल तरीके से आयोजन।
1930- पहली बार सिंथेटिक रबर का उत्पादन हुआ।
1972- ईरान में भूकंप से करीब 5 हजार लोगों की मौत।
1972- जैविक हथियारों पर के विकास, उत्पादन और भंडारण पर जैविक हथियार संधि के जरिए रोक लगा दी गई। इसपर 150 से ज्यादा देशों ने हस्ताक्षर किए।
1973- पाकिस्तान ने संविधान में संशोधन कर जुल्फिकार अली भुट्टो को राष्ट्रपति के स्थान पर प्रधानमंत्री बनाया।
1982- भारत के बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट- 1 ए का सफल प्रक्षेपण।
1988- पाकिस्तान के रावलपिंडी और इस्लामाबाद के बीच घनी आबादी वाले एक इलाके में सेना के शस्त्र भंडार में आग लगने से जान माल का भारी नुकसान हुआ। कम से कम 90 लोगों की मौत। एक हजार से ज्यादा घायल।
1995- भारत रत्न से सम्मानित भारत के पांचवें प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन।
2001- नीदरलैंड ने एक विधेयक को मंजूरी देकर इच्छा मृत्यु को मंजूरी दी। वह इस तरह का कानून बनाने वाला वह दुनिया का पहला देश बना।
2002- लिट्टे के सुप्रीमो वी. प्रभाकरन ने 15 वर्षो में पहली बार संवाददाता सम्मेलन में भाग लिया।
2014- सीरिया के अलेप्पो में युद्धक विमानों की बमबारी में 88 नागरिक की मौत।
2014- एलोन मस्क टेस्ला मोटर्स, इंक के प्रमुख थे, ने घोषणा की कि कंपनी अप्रैल के महीने में चीन में अपनी लक्जरी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री शुरू करेगी।
2016- केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में भीषण आग लगने से 110 लोगों की मौत।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *