जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अध्यक्ष सबीला अंसारी/ ईओ शशि प्रभा के आदेश पर नगर व मंदिरों पर चला विशेष सफाई अभियान

सरधना। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सरधना नगर पालिका परिषद ने अध्यक्ष सबीला अंसारी व ईओ के आदेश पर सरधना में मंदिरों व गलियों, सड़कों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उसी के साथ रंगारन रंगोली भी मंदिरों के द्वार व रास्तों में बनाई गईं किसकी खूबसूरती देखते ही बन रहि थी। आपको बता दें कि सबीला अंसारी ने सभी सफाई नायकों को आदेशित करते हुए कहा कि जन्माष्टमी पर लाइट, पानी व साफसफ़ाई को ले कर विशेष सफाई अभियान कराया जा रहा है। जिसमें सभी सफाई नायक अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ नगर में विशेष साफ सफाई में अपना सहयोग कर रहे हैं। वही सबीला अंसारी ने नगर की जनता से भी अपील की है कि नगर को स्वच्छ बनाने एवं साफ सुथरा रखने में नगर पालिका का सहयोग करें खुले में कूड़ा न डाले के जब कूड़े की गाड़ी आए तो उसमें ही कूड़ा डालें अपने आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें । नगर पालिका अध्यक्ष सबीला अंसारी के इस कार्य से नगर की जनता ने प्रशंसा की है। जिसमें सफाई नायक अमित, जयप्रकाश ने पर्चा ने अपनी पूरी टीम के साथ नगर में सफाई अभियान की शुरुआत की है। साथ ही सभी को जन्माष्टमी की मुबारकबाद पेश की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *